Encounter In Bihar: बिहार में एनकाउंटर, पुलिस की पिस्टल छीन भाग रहे कुख्यात 'राइडर' को लगी गोली

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Jun 2025 7:06 AM

विज्ञापन

अस्पताल में चल रहा इलाज

Encounter In Bihar: मुजफ्फरपुर में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल उर्फ राइडर को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया. वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था. राइडर हाल ही में पुलिस हिरासत से फरार हुआ था और लूट-हत्या जैसे कई संगीन मामलों में वांछित था.

विज्ञापन

Encounter In Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कुख्यात अपराधी पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा. हालांकि, ज्यादा दूर भागने से पहले ही पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा. घटना रेवा घाट बांध के पास करीब 4:30 बजे की है.

घायल अपराधी की पहचान मुंगौली निवासी राहुल उर्फ राइडर के रूप में हुई है, जो हाल ही में पुलिस हिरासत से फरार हुआ था. पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसे उसके घर से गिरफ्तार किया था और पूछताछ के दौरान उसने अपने गैंग के सदस्य प्रिंस और अन्य अपराधियों के ठिकानों का खुलासा किया.

पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन भागने लगा राइडर

प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए जब पुलिस उसे लेकर शाम में छापेमारी कर रही थी, तभी रास्ते में राइडर ने पेशाब करने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई. मौका पाकर उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने लगा. जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और उसके पैर में गोली मारकर उसे फिर से काबू में कर लिया.

घटना के बाद उसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर एसकेएमसीएच रेफर किया गया, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत है. पुलिस ने राइडर की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है.

आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस के अनुसार, राइडर के खिलाफ सरैया और जैतपुर थाना क्षेत्र में लूट, हत्या और फायरिंग समेत आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं. वह पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार हुआ था लेकिन शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की है. राइडर की गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश भी जारी है.

Also Read: अब बिहार में भी मिलेगा शिमला-मनाली और दार्जिलिंग जैसा सुकून! घूम आइए इन हिल स्टेशनों पर, छुट्टियां बनेंगी खास और यादगार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन