Encounter In Bihar: बिहार में एक और अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने प्रहलाद कुमार को मारी गोली
Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Jan 2026 12:31 PM
बाढ़ में एनकाउंटर के बाद घायल अपराधी
Encounter In Bihar: बिहार में एक और अपराधी का एनकाउंटर किया गया. बाढ़ में शनिवार की देर रात अपराधी प्रहलाद कुमार को पुलिस ने गोली मारी. जिसके बाद वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
Encounter In Bihar: बिहार में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. इस बीच शनिवार की देर रात बाढ़ में एक अपराधी का पुलिस ने एनकाउंटर किया. अपराधी प्रहलाद कुमार के पैर में पुलिस ने गोली मारी. यह मामला बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना इलाके के धर्मपुरा से जुड़ा है. घायल अपराधी को पहले बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया.
पुलिस को मिली थी ये सूचना
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधियों का जमावड़ा बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हुआ है. इस सूचना के आधार पर ही बाढ़ थाना सहित कई अन्य थानों की पुलिस ने घेराबंदी की. अपराधियों ने पुलिस को देख गोली चलाई. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. इसमें से एक गोली प्रहलाद कुमार को लगी. गोली पैर में लगने की वजह से वह घायल हो गया.
मामले में पुलिस ने कुछ भी बोलने से किया इनकार
इसके साथ ही मामले पर बाढ़ थाना की पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है. जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कुछ घंटे बाद मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा. इस तरह से राज्य में अपराधियों के खिलाफ लगातार पुलिस का एक्शन जारी है. लेकिन इस मामले में पूरी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही मिल सकेगी.
डीजीपी विनय कुमार ने दी थी चेतावनी
मालूम हो, कुछ दिन पहले ही बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने साफ कहा था कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है और अगर अपराधी गोली चलायेंगे तो पुलिस भी जवाब देगी. कानून से टकराने वालों के खिलाफ अब कोई ढिलाई नहीं होगी. कई बार पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है.
विनय कुमार ने राज्य में अपराध के ग्राफ को लेकर दावा किया था कि पटना में अलग-अलग कैटेगरी के अपराधों में करीब 25 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि पूरे बिहार में भी क्राइम घटने की प्रवृत्ति दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










