Bihar News: बिहार में ऑटो और ई-रिक्शा का रूट, ठहराव और कोड डीएम करेंगे तय, जानिए क्या होगा पूरा प्रोसेस
Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Jan 2026 9:40 AM
बिहार में ऑटो और ई-रिक्शा के रूट होंगे तय
Bihar News: बिहार में ऑटो और ई-रिक्शा का रूट मुख्यालय स्तर पर तय किया जाएगा. डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी. परिवहन विभाग की तरफ से इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया है. इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर ऑटो चालक जागरूक भी करेंगे.
Bihar News: बिहार के ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी खबर है. इनके लिए मुख्यालय स्तर पर रूट तय किया जाएगा. इसके बाद किस सड़क पर ऑटों की संख्या कितनी रहेगी और उनका ठहराव कितनी दूरी पर होगा, इसके लिए सभी डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी और प्रमंडलीय आयुक्त इस व्यवस्था की निगरानी करेंगे. परिवहन विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी डीएम और प्रमंडलीय आयुक्त को दिशा-निर्देश भेजा है.
ऑटो और ई-रिक्शा को दिए जायेंगे कोड
जानकारी के मुताबिक, इस कमेटी में डीएम, नगर आयुक्त, ट्रैफिक और नगर निगम के साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी को भी शामिल किया जाएगा. यह समिति शहर की सड़कों की व्यस्तता के हिसाब से ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या तय करेगी कि किस रूट पर कितनी गाड़ियां चले. रूट के हिसाब से ऑटो और ई-रिक्शा को लाल, पीला, नीला, हरा रंग और कोड आवंटित किया जायेगा.
इसके अलावा जिस रूट पर गाड़ियों को चलाने की अनुमति दी जायेगी, उसे अनिवार्य रूप से पालन किया जायेगा. ऐसा नहीं होने पर ऑटो और ई-रिक्शा को जब्त किया जायेगा. साथ ही चालकों पर भी कार्रवाई की जायेगी.
शहर में जाम लगने की वजह
शहरों में लगने वाले जाम को देखते हुए परिवहन सचिव राज कुमार ने संबंधित विभागों के साथ बैठक की थी. जिसमें शहर की सड़कों पर लग रहे जाम के पीछे ऑटो और ई-रिक्शा का अनियंत्रित तरीके से परिचालन को बड़ी वजह माना गया. ई-रिक्शा को परमिट नहीं दिया जाता है. इस कारण चुनिंदा सड़कों पर ई-रिक्शा की भरमार देखने के लिए मिलती है, जबकि परमिट लेने के बावजूद ऑटो चालक उसका पालन नहीं करते.
ऑटो चालक लोगों को करेंगे जागरूक
जानकारी के मुताबिक, सड़क सुरक्षा को लेकर ऑटो चालक रविवार को लोगों को जागरूक करेंगे. परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा परिषद की तरफ से आयोजित सड़क सुरक्षा महीने के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया जाएगा. ऑटो मेंस यूनियन से जुड़े ऑटो चालक जीपीओ गोलंबर पर दोपहर 11 बजे यह अभियान चलायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










