ePaper

बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने वेंकटेश कुमार

Updated at : 28 Jun 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने वेंकटेश कुमार

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के 28वें महाधिवेशन में नये पदाधिकारियों को चुना गया. महासंघ के नये अध्यक्ष के रूप में वेंकटेश कुमार को चुना गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के 28वें महाधिवेशन में नये पदाधिकारियों को चुना गया. महासंघ के नये अध्यक्ष के रूप में वेंकटेश कुमार को चुना गया है. इन्हें निर्विरोध चुना गया. वहीं महासंघ का मुख्य संरक्षक गंगा प्रसाद झा और संरक्षक ब्रजकिशोर सिंह को नियुक्त किया गया. महासंघ में डेढ़ दशक के बाद बदलाव किया गया है. नवनियुक्त अध्यक्ष वेंकटेश कुमार ने कहा कि कर्मियों की जो भी समस्याएं महाधिवेशन में रखी गयी हैं, उन सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जायेगा. जल्द ही महासंघ सरकार के समक्ष अपनी मांगों का प्रस्ताव सौंपेगी. महाधिवेशन अरविंद महिला कॉलेज में सम्पन्न हुआ. सम्मेलन में सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों व सभी विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ. इसकी अध्यक्षता गंगा प्रसाद झा व ब्रज किशोर सिंह ने की. मौके पर पूर्व अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को संघ के निर्वाचित सदस्यों से एकता एवं अखंडता बरकरार रखने का संदेश दिया. महासंघ का उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र, पवन कुमार मिश्र और संजीव कुमार को निर्वाचित किया गया. वहीं महामंत्री रोहित कुमार को चुना गया. संयुक्त मंत्री में अशोक कुमार व शैलेंद्र सिंह निर्वाचित किये गये. इसके साथ ही मुख्यालय संयुक्त मंत्री मुख्यालय से बाहर के लिये राजदेव राय, उपेन्द्र सिंह, और नीलम कुमारी को चुना गया. वहीं कोषाध्यक्ष विनोद कुमार को बनाया गया. महासंघ का अंकेक्षक कुमार अमिताभ को चुना गया.

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रीय महामंत्री बने दीपक कुमार

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के कर्मियों का चुनाव भी आयोजित किया गया. इसमें पीपीयू के प्रक्षेत्रीय मंत्री दीपक कुमार को चुना गया. वहीं संरक्षक मनोज कुमार, अध्यक्ष त्रिपुरारी, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व सतीश कुमार, संयुक्त मंत्री मंगल मूर्ति और नवदीप कुमार पांडेय को चुना गया. वहीं कोषाध्यक्ष अनुज कुमार को बनाया गया है. पीपीयू कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री महामंत्री दीपक कुमार ने कहा यह यूनिट भी बहुत बड़ा है. संगठन पूरी मजबूती के साथ कर्मियों की हक की लड़ाई लड़ने की साथ ही उनके मांगों को सरकार और विश्वविद्यालय स्तर पर उठाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन