ePaper

कई इलाकों में छह घंटों तक गुल रही बिजली

Updated at : 13 Apr 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
कई इलाकों में छह घंटों तक गुल रही बिजली

राजधानी में शनिवार को करबिगहिया फीडर अंतर्गत पोस्टल पार्क, बुद्ध नगर व राम नगर में 6 घंटे तक बिजली गुल रही.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

राजधानी में शनिवार को करबिगहिया फीडर अंतर्गत पोस्टल पार्क, बुद्ध नगर व राम नगर में 6 घंटे तक बिजली गुल रही. इससे इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मच गया. सुबह 11 बजे से इन इलाकों में बिजली कट जाने के कारण करीब एक लाख की आबादी वाले इन तीनों मुहल्ले बुरी तरह से प्रभावित हो गये. जिसके कारण इन इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा.

मुहल्ले वालों ने फ्यूल कॉल सेंटर पर फोन करके शिकायत करते हुए कहा कि बिजली कंपनी को 6 घंटे तक बिजली कटाने की जानकारी अखबारों व अन्य माध्यम से मुहल्लावासियों को देना चाहिए था. जो उन्होंने नहीं किया. वहीं इस विषय पर करबिगहिया जेइ ने बताया कि सुबह से ही इन इलाकों में भविष्य में निर्बाध बिजली के लिए तार बदला जा रहा है. जिसके कारण इन इलाकों में शटडाउन किया गया था. इन कार्य को करने वाली मानव बल की टीम ने अपनी व्यस्तता के कारण अचानक इन मुहल्ले में तार बदलने का काम शुरू कर दिया. जिसके कारण दैनिक अखबारों से सूचना देने में असमर्थ हो गया. हालांकि शाम करीब 6 बजे तक पोस्टल पार्क, बुद्ध नगर व राम नगर में वापस से बिजली बहाल कर दी गयी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन