ED raid: कंस्ट्रक्शन कंपनी एसपी सिंगला के ठिकानों पर ED की रेड, पटना से दिल्ली तक खंगाले जा रहे दस्तावेज

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
ED raid: कंस्ट्रक्शन कंपनी एसपी सिंगला के ठिकानों पर ED की रेड, पटना से दिल्ली तक खंगाले जा रहे दस्तावेज

ED raid: पटना से लेकर दिल्ली तक के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की खबर है. ईडी ने एक बार फिर मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह छापेमारी की है.

विज्ञापन

ED raid: पटना. विवादों में रही कंस्ट्रक्शन कंपनी एसपी सिंगला के ठिकानों पर ED की रेड चल रही है. सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है. पटना से लेकर दिल्ली तक के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की खबर है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह छापेमारी की है. बिहार के पटना, हरियाणा के पंचकूला समेत अन्य शहरों में तलाशी ली जा रही है. पटना के बोरिंग रोड, गंगा प्रोजेक्ट ऑफिस में ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं. विवादों में रही एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर ईडी की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है.

मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमें एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह-सुबह दबिश दी है. पटना के अलावा दिल्ली में भी कंपनी के ठिकानों पर रेड चल रही है. कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय समेत प्रोजेक्ट कार्यालयों में भी छापेमारी चल रही हैं. ईडी की टीम ठिकानों पर दस्तावेजों की खोल और पड़ताल कर रही है.

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से 24 साल बाद शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, इन देशों के लिए हवाई सेवा जल्द

पुल हादसे के बाद लगे थे कई आरोप

एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज में अगुआनी पुल का निर्माण सिहत कई परियाजना पर काम कर रही है. अगुआनी घाट पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने के बाद यह कंपनी चर्चा में रही थी. इस घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ था. अगुवानी पुल का निर्माण कर रही एसपी सिंगला कंपनी के ऊपर की गंभीर आरोप भी लगे थे.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन