एक्ट्रेस नेहा शर्मा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद समेत कई सेलिब्रिटीज की करोड़ों की संपत्ति जब्त, जानें ED ने क्यों लिया एक्शन
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Dec 2025 8:50 AM
उर्वशी रौतेला, सोनू सूद और नेहा शर्मा की सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर
ED Action On Celebrities: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती समेत कई सेलिब्रिटीज पर ED की बड़ी कार्रवाई हुई है. सट्टेबाजी एप प्रमोशन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है.
ED Action On Celebrities: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. सट्टेबाजी एप प्रमोशन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने अजीत शर्मा की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा, युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद समेत कई सेलिब्रिटीज की संपत्ति जब्त कर ली है. यह कार्रवाई पीएमएलए (PMLA) के तहत जारी अंतरिम आदेश के बाद की गई है.
सट्टेबाजी एप ‘1xbet’ से जुड़ा मामला
ED के अनुसार, नेहा शर्मा पर अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी एप ‘1xbet’ का प्रचार करने और उससे प्राप्त राशि को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए हासिल करने का आरोप है. एजेंसी को संदेह है कि सोशल मीडिया और विज्ञापन अभियानों के माध्यम से नेहा इस एप के प्रमोशन से जुड़ी रहीं और इसके एवज में मिली रकम को अलग-अलग माध्यमों से निवेश किया गया.
इसी केस में प्रवर्तन निदेशालय पहले भी कई बड़ी हस्तियों पर शिकंजा कस चुका है. युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा से संबंधित 7.93 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. इससे पहले 06-10-2025 को, ED ने क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी.
नवंबर में भेजा गया था समन
सूत्रों के मुताबिक, ED ने नेहा शर्मा को नवंबर महीने में समन जारी किया था. इसके बाद 2 दिसंबर को उन्हें दिल्ली स्थित ED कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया गया, जहां पीएमएलए के तहत उनके बयान दर्ज किए गए. जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि प्रमोशन से मिलने वाली रकम कहां-कहां निवेश की गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही.
भागलपुर से बॉलीवुड तक का सफर
नेहा शर्मा का जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था. उन्होंने माउंट कार्मल स्कूल, भागलपुर से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की और इसके बाद NIFT, नई दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया. मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली नेहा ने साल 2007 में तेलुगु फिल्म चिरुथा से एक्टिंग में कदम रखा.
कमाई के कई स्रोत, 50 करोड़ की संपत्ति का दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी जाती है. मुंबई में उनका फ्लैट है, जबकि भागलपुर में भी उनके नाम पर जमीन बताई जाती है. फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा उनकी आय का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और फैशन ब्रांडिंग से आता है. कहा जाता है कि वह एक फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं.
नेहा फैशन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी सक्रिय रही हैं. उन्हें 2024 में Applause Entertainment Screenxx Awards में सर्वश्रेष्ठ फीमेल एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










