पटना हाईकोर्ट में महिला सशक्तिकरण की गूंज, एडवोकेट छाया मिश्रा ने की 35% आरक्षण की मांग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Mar 2025 11:14 AM
छाया मिश्रा की तस्वीर
Patna News: पटना उच्च न्यायालय एडवोकेट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष श्रीमती छाया मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग उठाई. उन्होंने उच्च न्यायालय में 35% पदों पर महिला न्यायाधीशों की नियुक्ति और सरकारी वकीलों की भर्ती में भी 35% आरक्षण देने की अपील की.
Patna News: पटना उच्च न्यायालय एडवोकेट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष छाया मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरीय अधिवक्ता सोनी श्रीवास्तव के न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण का स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने उच्च न्यायालय में महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रणाली में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय में 35% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति अनिवार्य होनी चाहिए.
सरकारी वकीलों की नियुक्ति में भी हो आरक्षण
छाया मिश्रा ने राज्य सरकार से अपील की कि सरकारी वकीलों की नियुक्ति में भी महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जाए. उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से समाज में संतुलन और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी.
महिला सशक्तिकरण पर बल
पटना के जगजीवन राम राजनीतिक अध्ययन संस्थान में दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार दिए बिना उनका सशक्तिकरण अधूरा रहेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब तक महिलाओं को न्यायिक और प्रशासनिक फैसलों में सक्रिय भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक वास्तविक समानता संभव नहीं होगी.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: भैयाजी जोशी के बयान पर क्यों हो रही है राजनीति, क्या है मराठा अस्मिता?
न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत
समारोह में मौजूद अन्य विधि विशेषज्ञों और महिला अधिवक्ताओं ने भी इस मुद्दे का समर्थन किया. कार्यक्रम में महिलाओं को न्यायिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने पर चर्चा की गई. महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस तरह की पहल को लेकर कानूनी जगत में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










