सीएम की नीतियों के कारण निरंतर बढ़ रहा है जदयू का कारवां: उमेश कुशवाहा

Updated:
विज्ञापन

कई पंचायत प्रतिनिधियों ने जनसुराज छोड़ जदयू का दामन थामाराजद की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा प्रकाश कुशवाहा जदयू में शामिल

विज्ञापन

कई पंचायत प्रतिनिधियों ने जनसुराज छोड़ जदयू का दामन थामा

आपके शहर में

विज्ञापन

राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा प्रकाश कुशवाहा जदयू में शामिल

संवाददाता, पटना

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुशल नीतियाें से जदयू का कारवां निरंतर बढ़ रहा है. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह सामने आ रहा है. यह दर्शाता है कि 2025 में 225 और फिर से नीतीश का संकल्प निश्चित साकार होगा. श्री कुशवाहा ने यह बातें शनिवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी में शामिल होने वालों को सदस्यता दिलाने के बाद संबोधन में कहीं. इस समारोह में अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासभा के जिलाध्यक्ष सह मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों ने जनसुराज छोड़ जदयू का दामन थाम लिया. वहीं राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्य बाल संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य शोभा प्रकाश कुशवाहा ने राजद छोड़ जदयू की सदस्यता ले ली.

जदयू सिद्धांत आधारित पार्टी : मनीष वर्मा

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जदयू सिद्धांतों पर आधारित राजनीतिक दल है. बिहार में विकास की शुरुआत वर्ष 2005 से हुई, उससे पहले यहां के क्या हालात थे यह किसी से छिपा हुआ नहीं है.मौके पर

राष्ट्रीय महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्याम रजक,विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक ललित नारायण मंडल, भागलपुर के जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी, प्रमंडल प्रभारी प्रह्लाद सरकार, प्रदेश सचिव संजय राम मौजूद रहे.कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन