Durga Puja Bihar: 2 अक्टूबर के दिन पटना के गांधी मैदान में ऐसी होगी व्यवस्था, जानिए किस गेट से मिलेगी एंट्री
Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 Sep 2025 11:51 AM
सांकेतिक तस्वीर
Durga Puja Bihar: पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. ऐसे में गांधी मैदान और इसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे. इस बार 80 फुट लंबे रावण का पुतला जलाया जायेगा.
Durga Puja Bihar: पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के मौके पर होने वाले रावण दहन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. दो अक्टूबर को विजयादशमी के दिन गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह और आइजी जितेंद्र राणा ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि यह फिक्स्ड वेन्यू-फिक्स्ड टाइम कार्यक्रम है.
पुलिस बाइक स्क्वायड रहेगी एक्टिव
गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, विधि व्यवस्था, मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित होना चाहिए. पुलिस बाइक स्क्वायड को लगातार घूम-धूम कर सभी गतिविधियों पर नजर रखना है. आयुक्त ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल समय से अपने प्रतिनियुक्ति जगह पर पहुंच कर कार्यक्रम स्थल से भीड़ के पूरी तरह वापस जाने तक अपने-अपने जगह पर मुस्तैद रहेंगे.
चार सेक्टर में बंटा गांधी मैदान
प्रमंडलीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि विधि-व्यवस्था बने रहने को लेकर पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर में बांटा किया गया है. सेक्टर में एडीएम और डीएसपी को वरीय प्रभार में रखा गया है. गांधी मैदान और इसके आस-पास के विधि-व्यवस्था के लिए 49 अलग-अलग जगहों पर 103 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला नियंत्रण कक्ष में सात और गांधी मैदान में आठ मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किये गये हैं. तीन क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैनात रहेगा.
128 सीसीटीवी कैमरे और 10 वॉच टावरों से निगरानी
इसके साथ ही 128 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. 10 वॉच टावरों पर सिविल डिफेंस के दो कर्मी भी तैनात रहेंगे. आयुक्त ने यह भी कहा कि 34 प्रकाश मीनारों से 136 एलइडी मेटल लाइट, 229 पोल लाइट और 15 हाइमास्ट लाइट के द्वारा गांधी मैदान और उसके चारों ओर लाइट की व्यवस्था रहेगी.
इतने गेट से मिलेगी एंट्री
गांधी मैदान में लोगों की एंट्री गेट नंबर 4,5,6,7,8,10 और 12 से होगी. निकलने के समय सभी गेट खुले रहेंगे. गेट नंबर 13 से मीडिया का प्रवेश होगा. गांधी मैदान की तरफ गड़ियों की नो एंट्री रहेगी. नौ एंबुलेंस मेडिकल टीम के साथ तैनात रहेंगे.
इस बार का रावण दहन है खास
दरअसल, इस बार की विजयादशमी बेहद खास होगी. गांधी मैदान में 2 अक्टूबर को शाम 5:45 बजे 80 फुट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जायेगा, जिसे आगरा के कलाकारों ने अलग वेशभूषा में विशेष रूप से तैयार किया है. इस बार मेघनाथ 75 फुट और कुंभकर्ण की ऊंचाई 70 फुट होगी. साथ ही आतिशबाजी भी शानदार होने जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










