पटना में स्वास्थ्य और संवेदनाओं को समर्पित डॉ. डीके श्रीवास्तव की दो नई पुस्तकों का हुआ लोकार्पण, कई गणमान्य रहे उपस्थित

Updated:
विज्ञापन
Dr DK Srivastava Book Launch

डॉ. डीके श्रीवास्तव की पुस्तकों का हुआ विमोचन

Dr DK Srivastava Book Launch : पटना में प्रख्यात चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. डीके श्रीवास्तव की दो पुस्तकों ‘मधुमेह : एक मार्गदर्शिका’ और ‘जब ये दिन ढल जाएंगे’ का विमोचन किया गया. कार्यक्रम में विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने उनकी साहित्यिक और चिकित्सकीय सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं समाज को नई दिशा देंगी.

विज्ञापन

Dr DK Srivastava Book Launch : बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक एवं दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने प्रख्यात चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. डीके श्रीवास्तव की दो पुस्तकों का विमोचन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा के साथ साहित्य सृजन के क्षेत्र में भी डॉ. श्रीवास्तव का योगदान उल्लेखनीय है और उनकी रचनाएं समाज को नई दिशा देने का काम करेंगी.

दो पुस्तकों का हुआ लोकार्पण

समारोह में डॉ. डीके श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मधुमेह : एक मार्गदर्शिका’ तथा काव्य संग्रह ‘जब ये दिन ढल जाएंगे’ का विमोचन किया गया. ‘मधुमेह : एक मार्गदर्शिका’ स्वास्थ्य जागरूकता और मधुमेह से संबंधित उपयोगी जानकारी पर आधारित है, जबकि काव्य संग्रह में जीवन के विभिन्न भावों और अनुभवों को अभिव्यक्त किया गया है.

चिकित्सा और साहित्य दोनों क्षेत्रों में सराहनीय योगदान

डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि डॉ. डीके श्रीवास्तव ने चिकित्सा सेवा के साथ साहित्य के माध्यम से भी समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पुस्तकें पाठकों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायी सिद्ध होंगी.

कई वरिष्ठ चिकित्सक रहे मौजूद

विमोचन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश समरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. शांति राय, डॉ. एस.एन. आर्य, डॉ. गोपाल प्रसाद, डॉ. आर.एन. सिंह, डॉ. विजय प्रसाद, डॉ. हेमंत केसरी सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : आरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA का प्रदर्शन, पेपर लीक के विरोध में रखा सामूहिक उपवास

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन