DM in Action: ट्रैफिक का हाल देख सड़क पर उतरी जहानाबाद की डीएम, पुलिस जवानों की लगा दी क्लास

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
DM in Action: ट्रैफिक का हाल देख सड़क पर उतरी जहानाबाद की डीएम, पुलिस जवानों की लगा दी क्लास

DM in Action: डीएम अलंकृत पाण्डेय ने बताया कि जो लोग ट्रैफिक नियम का पालन किए बिना गाड़ी चला रहे हैं, उनके विरोध कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

DM in Action: जहानाबाद. शहर में ट्रैफिक नियमों के अनुपालन के लिए डीएम खुद सड़क पर उतर गयीं. डीएम ने बिना हेलमेट और सही कागजात के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ ऑन स्पॉट कार्रवाई की.

डीएम अलंकृता पांडेय ने सोमवार को खुद सड़कर पर उतर दर्जनों गाड़ियों का चालान कटवा दिया. डीएम के इस एक्शन से अवैध कागजात और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है.

जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडेय ने अपने आवास से कार्यालय जाने के दौरान अरवल मोड, अंबेडकर चौक समेत कई जगहों पर खुद सड़क पर उतरकर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे दर्जनों गाड़ियों का चालान कटवा दिया है.

डीएम खुद सड़क पर उतर कर जांच करने लगीं और उसके बाद बिना कागजात और हेलमेट के अवैध रूप से गाड़ी चला रहे लोगों को ऑन दिया स्पॉट चालान काटने का निर्देश दिया.

इस दौरान करीब तीस से ज्यादा बाइक सवार लोगों को पकड़ा गया. डीएम अलंकृत पाण्डेय ने बताया कि जो लोग ट्रैफिक नियम का पालन किए बिना गाड़ी चला रहे हैं, उनके विरोध कार्रवाई की जाएगी. हेलमेट लगाना बाइक चालकों के लिए बहुत ही जरूरी है, यह उनके खुद की सुरक्षा के लिए है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ट्रैफिक नियम का पालन कर गाड़ी चलाएं.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन