कम हुआ दिन व रात के तापमान में अंतर, पूरे दिन ठंड का असर

Patna News : पटना और आसपास के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है.
11 के बाद से और बढ़ेगी ठंड न्यूनतम तापमान होगा कम पटना . पटना और आसपास के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है. सोमवार को पूरे दिन बादल छाये रहने के कारण शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 7.9 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया, जबकि रविवार को यह अंतर 13 डिग्री सेल्सियस का था. मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार देश के उत्तरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ शुरू हुआ था. हालांकि, यह कमजोर रहा. राज्य में इसके कारण निचले वायुमंडल में पूर्वी और पश्चिमी हवाओं का मिश्रण बना और पूरे दिन बादल छाये रहे. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मंगलवार के मौसम में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है. 11 दिसंबर से जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा, आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. न्यूनतम पारा एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, जिससे सुबह-शाम अधिक ठंड लगेगी. अभी सामान्य से अधिक है न्यूनतम तापमान : मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार अभी पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक है. इसके कारण दिसंबर में उतनी ठंड नहीं पड़ रही है, जितनी बीते वर्षों में होती थी. पूरे सीजन में अब तक पारा 10 डिग्री सेल्सियस के पास भी नहीं गया है. तारीख न्यू. तापमान 09 दिसंबर 16.1 डिग्री 08 दिसंबर 12.8 डिग्री 07 दिसंबर 12.0 डिग्री 06 दिसंबर 14.1 डिग्री 05 दिसंबर15.1 डिग्री
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




