मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास हुआ तेज : हजारी

Updated at : 01 Oct 2024 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास हुआ तेज : हजारी

सूचना व जन संपर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने विभाग के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सूचना व जन संपर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने विभाग के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तीव्र हुई है. राज्य में सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है. साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन–जन के जीवन में सकारात्मक सुधार लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को प्रचार–प्रसार के विभिन्न माध्यमों से राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही. कहा कि इससे लाभार्थियों एवं हितधारकों को ससमय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव संजय कृष्ण, विदुभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय एवं विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यनंदन आदि मौजूद थे. लाइव कमेंट्स का तत्काल निष्पादन करें: निदेशक विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव ने जिला व प्रमंडल स्तर पर विभाग की ओर से क्रियान्वित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों के व्यापक प्रचार–प्रसार की बात कही. जिला स्तर पर ‘फेसबुक लाइव’ के माध्यम से लोगों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने और लाइव कमेंट्स का तत्काल निष्पादन करने का निर्देश दिया. पारंपरिक प्रचार–प्रसार माध्यमों द्वारा भी सरकार की योजनाओं से आमजन को अवगत कराने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन