जमीन विवाद पर भिड़े डिप्टी सीएम विजय सिन्हा व मंत्री अशोक चौधरी

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद पर भिड़े डिप्टी सीएम विजय सिन्हा व मंत्री अशोक चौधरी

बिहार की राजनीति में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया. मामला सरकार के कामकाज का नहीं बल्कि कृषि विभाग की जमीन का था.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार की राजनीति में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया. मामला सरकार के कामकाज का नहीं बल्कि कृषि विभाग की जमीन का था. बताया जा रहा है कि जेडीयू मंत्री जमा खान अपने क्षेत्र चैनपुर में कॉलेज निर्माण के लिए कृषि फार्म की जमीन चाहते थे. इसके लिए ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कृषि मंत्री सह डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर दबाव बनाया. इधर सिन्हा ने साफ कहा कि बदले में जमीन मिले बिना कृषि फार्म की जमीन नहीं दी जायेगी. इसी बात पर दोनों मंत्रियों में तीखी नोकझोंक हुई. चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि क्या आप ही हमेशा कृषि मंत्री बने रहेंगे. जिस पर सिन्हा ने भी पलटवार किया. देखते ही देखते बहस तीखी हो गयी और माहौल गरमाने के बाद वरिष्ठ मंत्री ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन