बगहा के तत्कालीन ट्रैफिक डीएसपी दिलीप पर विभागीय कार्रवाई होगी

Updated:
विज्ञापन
बगहा के तत्कालीन ट्रैफिक डीएसपी दिलीप पर विभागीय कार्रवाई होगी

मालवाहक वाहन चालकों से अवैध वसूली और भयादोहन के गंभीर आरोपों में फंसे बगहा के तत्कालीन ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया तेज हो गयी है़

विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने जारी किया नोटिस संवाददाता, पटना मालवाहक वाहन चालकों से अवैध वसूली और भयादोहन के गंभीर आरोपों में फंसे बगहा के तत्कालीन ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया तेज हो गयी है़ पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है़ निलंबित चल रहे डीएसपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथासंशोधित 2018) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी (बगहा थाना कांड संख्या-19/25) में प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया है़ आरोप है कि डीएसपी ने अपने प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए निजी एजेंटों के माध्यम से ट्रकों से अवैध वसूली करायी. पूर्व में मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह खुलासा हुआ था कि बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग पर मालवाहक वाहनों से प्रति चक्कर 500 से 2000 रुपये तक की वसूली होती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन