पटना में दारोगा के लापता बेटे की लाश मकान के छत पर मिली, कोचिंग से वापस नहीं लौटा था अनुभव

Updated at : 24 May 2024 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news|

सांकेतिक फोटो

पटना में दारोगा के एक लापता बेटे का शव बरामद किया गया है. एक अर्धनिर्मित मकान के छत से किशोर का शव मिला है.

विज्ञापन

पटना में एक लापता किशोर का शव बरामद होने से सनसनी फैली हुई है. बाइपास थाना के महारानी कॉलोनी में रहने विजय कुमार साही का 17 वर्षीय पुत्र अनुभव पिछले दो दिनों से लापता था. पुलिस व किशोर के परिजन उसे लगातार ढूंढ ही रहे थे कि उसके शव मिलने की सूचना ने सबको दंग करके रख दिया है. किशोर का शव उसके घर के ही पास में एक अर्धनिर्मित मकान से बरामद किया गया है.

मकान की छत से बरामद हुआ शव

विजय कुमार साही का 17 वर्षीय पुत्र अनुभव का शव उसके घर के पास ही एक मकान की छत से बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद मृतक के परिजन में जहां कोहराम मचा हुआ है तो वहीं इलाके में सनसनी फैली हुई है. वहीं शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद करके पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है. पुलिस मामले की छानबीन भी कर रही है.

ALSO READ: भागलपुर में इमामपुर के मुखिया के घर पर आधी रात को अपराधियों का उपद्रव, तलवार-लाठी से किया हमला

बोले थानाध्यक्ष..

इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि बीते 22 मई को अभिनव के भाई शशिभूषण ने एक शिकायत दर्ज करायी थी जिसमें बताया गया था कि उसका भाई कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था और वापस नही लौटा. पुलिस कांड अंकित कर मामले में छानबीन कर रही थी. इसी बीच शुक्रवार की सुबह घर के बगल में शिकायतकर्ता के अर्ध निर्मित मकान की छत से लापता का शव मिला है. पुलिस छानबीन कर रही है.

एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इसके लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस व परिजनों की मानें तो मृतक के पिता पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं. परिवार के अनुसार मृतक किशोर के पिता अररिया में पदस्थापित है. थानाध्यक्ष ने बताया घटना से जुड़े हर बिन्दु पर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन