पटना के फुलवारी शरीफ में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

फुलवारी शरीफ थाना, पटना

Patna Crime News : पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान पीरबहोर थाना क्षेत्र के पटना कॉलोनी निवासी हरीस राज के रूप में हुई है. शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Patna Crime News : फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आधार कार्ड से हुई पहचान

पुलिस को मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान पीरबहोर थाना क्षेत्र के पटना कॉलोनी निवासी हरीस राज के रूप में हुई है. पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है.

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं. इससे मौत के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

स्थानीय लोगों ने सुबह टहलने के दौरान युवक को सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा देखा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे पटना HC के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन