Darbhanga Airport: इन 2 शहरों के लिए शुरू होने वाली है उड़ान सेवा, जल्द ही मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की कवायद तेज हो गई है. लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. दरअसल, दरभंगा एयरपोर्ट से 2 शहरों के लिए नई उड़ानों की शुरूआत होने वाली है. जिसके बाद मिथिलांचल और उत्तर बिहार के लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है.
Darbhanga Airport: बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की कवायद तेज हो गई है. इसी बीच बड़ी खबर यह सामने आ गई है कि, जल्द ही अब दरभंगा एयरपोर्ट से 2 नई उड़ान सेवाएं शुरू होने वाली है. बता दें कि, मुंबई और बेंगलुरू के लिए एक-एक नई उड़ान की शुरूआत होगी. इस खबर को जानने के बाद उत्तर बिहार और खास कर मिथिलांचल के लोगों के बीच खुशी की लहर फैल गई है.
यात्री सुविधा के साथ क्षेत्रीय विकास
बता दें कि, मुंबई और बेंगलुरू जाने वाले लोगों के लिए ये खबर राहत भरी है, क्योंकि अब उन्हें अपने सहर दरभंगा से ही महानगरों की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. दूसरी ओर इससे न केवल यात्रा सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. यह भी बता दें कि, दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए सरकार भी लगातार सजग दिख रही है. अब तक कई बार अहम कदम उठाए गए हैं. याद दिला दें कि, पिछले दिनों ही केंद्र सरकार के नाम एक लेटर भी लिखा गया था.
245 करोड़ की राशि स्वीकृत
इसके अलावा जेडीयू के राज्यसभा सांसद व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों संग बड़ी बैठक भी की थी. इस बैठक में केवल दरभंगा ही नहीं बल्कि पूर्णिया एयरपोर्ट को भी फंक्शनल बनाने पर चर्चा हुई. दूसरी तरफ यह भी बता दें कि, दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जरूरी 90 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए बिहार सरकार ने 245 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दरभंगा जिला प्रशासन को हस्तांतरित कर दी है. यह राशि रनवे विस्तार के कार्य में उपयोग की जाएगी.
Also Read: बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने सेट की रणनीति, तेजस्वी क्या चाहते हैं? पटना बैठक में ये हुआ तय…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










