दानापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नासरीगंज में कट्टा के साथ एक युवक और चौधराना रोड में शराब के साथ दो धराए

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 May 2026 2:21 PM

विज्ञापन

हथियार के साथ गिरफ्तार युवक.

Patna News : अलग-अलग मामलों में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. तीनों आरापियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Patna News : (पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट)  दानापुर पुलिस और डीआईयू (DIU) की टीम ने अलग-अलग मामलों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने जहां एक तरफ नासरीगंज से हथियार के साथ एक युवक को दबोचा है, वहीं चौधराना रोड से ई-रिक्शा के जरिए की जा रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है. शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में दानापुर एएसपी (ASP) शिवम धाकड़ ने इन दोनों मामलों का खुलासा किया.

मामला 1: धौंस जमाने के लिए रखता था कट्टा, नासरीगंज से प्रकाश धराया

एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि पुलिस को नासरीगंज इलाके में एक युवक के पास अवैध हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर दानापुर पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नासरीगंज में छापेमारी की और प्रकाश कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा (पिस्तौल) बरामद किया गया है.

शौक और नशे में बना अपराधी

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी प्रकाश कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने स्वीकार किया कि वह नशा करने का आदी है और इलाके में अपनी धौंस (रौब) जमाने के लिए अवैध हथियार रखता था. पुलिस फिलहाल उसके आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है.

इधर..ई-रिक्शा जब्त, 54.9 लीटर शराब बरामद

एएसपी ने दूसरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा के माध्यम से अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. पुलिस ने तत्काल जाल बिछाकर चौधराना रोड से दो शराब तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया. गिरफ्तार तस्कर मनीष कुमार और मोनू कुमार है. तस्करों के पास से 305 पीस टेट्रा पैक अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है, जो कुल 54.9 लीटर है.

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों (प्रकाश कुमार, मनीष कुमार और मोनू कुमार) से कड़ाई से पूछताछ की गई है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। साथ ही सभी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है.

Also Read: राजेंद्र नगर टर्मिनल पर DRI की बड़ी कार्रवाई; 7500 बोतल कोडीन कफ सिरप जब्त, पिकअप के साथ दो तस्कर धराए


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन