राजेंद्र नगर टर्मिनल पर DRI की बड़ी कार्रवाई; 7500 बोतल कोडीन कफ सिरप जब्त, पिकअप के साथ दो तस्कर धराए

Updated:
विज्ञापन
Patna News :

राजेंद्र नगर टर्मिनल.

Patna News : संदिग्ध पिकअप वैन की जब टीम ने रोककर तलाशी ली तो वैन के भीतर से कुल 7500 बोतलें कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ. वहीं मौके से दो को गिरफ्तार भी किया.

विज्ञापन

Patna News : (नितिश सिंह) मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने पटना में एक बड़ी कार्रवाई की है. डीआरआई की टीम ने राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन परिसर में घेराबंदी कर छापेमारी की और एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है. इस मामले में मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है.

7500 बोतलें जब्त, नशे के सौदागरों को होनी थी सप्लाई

डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर टर्मिनल परिसर के रास्ते प्रतिबंधित कफ सिरप की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है. इस सूचना के आधार पर अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में पहले से ही जाल बिछा रखा था. जैसे ही संदिग्ध पिकअप वैन वहां पहुंची, टीम ने उसे रोक लिया. वैन की तलाशी लेने पर उसके भीतर से कुल 7500 बोतलें कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ. जांच में पता चला है कि इस प्रतिबंधित सिरप को नशे के धंधेबाजों के बीच ऊंचे दामों पर बेचने के लिए मंगवाया गया था.

रद्द लाइसेंस और फर्जी पते पर चल रहा था खेल

पकड़े गए दोनों तस्करों से जब कफ सिरप के परिवहन (Transportation) और स्वामित्व से जुड़े कागजात मांगे गए, तो एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ. कागजातों की बारीकी से जांच करने पर सामने आया कि कफ सिरप जिस कंपनी के नाम पर मंगवाया गया था, ड्रग विभाग द्वारा उसका दवा लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका है.

कागजात में जिस पते (Address) पर माल की डिलीवरी दिखाई गई थी, जब डीआरआई ने उसका भौतिक सत्यापन (Physical Verification) कराया, तो वहां उस नाम की कोई कंपनी या कार्यालय अस्तित्व में ही नहीं मिला.

खतरनाक रसायनों का मिश्रण

जब्त किए गए कफ सिरप की जांच में यह बात सामने आई है कि इसमें कोडीन फॉस्फेट और ट्रिपोलिन हाइड्रोक्लोराइड जैसी अत्यधिक नशीली और नियंत्रित दवाओं का मिश्रण है, जिसका उपयोग नशेड़ी धड़ल्ले से करते हैं.

मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी DRI

बिना वैध लाइसेंस और फर्जी दस्तावेजों के सहारे इतनी बड़ी खेप पटना पहुंच जाने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। गिरफ्तार तस्करों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है. डीआरआई अब इस बात की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है कि कफ सिरप की यह खेप मूल रूप से कहां से (किस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट या राज्य से) मंगवाई गई थी.

Also Read: सरकारी जमीन पर गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, बिहार सरकार लाने जा रही नया कानून, मंत्री ने क्या-क्या बताया?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन