ePaper

Bihar News: फोन पर की ये चूक तो बुरे फंसेंगे, अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा अपराधी गिरोह

Updated at : 16 Sep 2024 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
cyber fraud call

साइबर ठग का फोन कॉल (सांकेतिक)

Bihar News: फोन पर अगर आपने ये चूक की तो साइबर अपराधियों का शिकार बन जाएंगे. इन दिनों कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही है. जानिए इन मामलों को...

विज्ञापन

Bihar News: साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंड़ों की मदद लेकर लोगों को ठग रहे हैं. खासकर महिलाएं अब इन बदमाशों के निशाने पर हैं. मोबाइल में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली महिला व पुरुषों को ये बदमाश टारगेट कर रहे हैं. उनके व्हाट्सएप व अन्य चैटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ये साइबर ठग उन्हें शिकार बनाते हैं. महिलाओं को ऐसी घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर अंजान नंबर से वीडियो कॉल करके महिलाओं को ब्लैकमेल करने के मामले तेजी से बढ़े हैं.

भागलपुर में सेक्सटॉर्शन का मामला आया

भागलपुर शहर में एक बार फिर से सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्र ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. छात्र ने पुलिस को बताया है कि चार दिन पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आया, कॉल उठाते ही एक युवती अश्लील हरकत करने लगी. उसने कॉल तुरंत काट दिया. कुछ देर बाद उसके पास एक अश्लील फोटो भेजा गया जिस पर उसका चेहरा लगा दिया गया था. फोन मिलने के कुछ देर बाद ही उसे फोन आया और उसे ब्लैकमेलिंग किया जाने लगा. उससे पैसे मांगे गये जिसे उसने देने से इनकार कर दिया. फिर सेक्सटॉर्शन गिरोह के सदस्यों द्वारा उक्त फोटो को उसके परिचितों के मोबाइल पर भेज दिया गया. छात्र ने मामले की शिकायत इशाकचक पुलिस से की, जिसके बाद उसे भागलपुर साइबर थाने में शिकायत लेकर भेजा गया.

ALSO READ: पटना में महिला पत्रकार का नहीं हुआ था अपहरण, जानिए फिर क्यों कहानी बनाकर पुलिस के पसीने छुड़ा दिए…

महिला अधिवक्ता का नंबर वायरल कर भेजने लगा गंदे मैसेज

गांधी मैदान थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अधिवक्ता के नंबर को असामाजिक तत्व ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद उनके वाट्सएप पर अलग-अलग लोगों द्वारा गंदे-गंदे मैसेज, वीडियो और ऑडियो कॉल आने लगे. यही नहीं उसे गाली-गलौज भी किया जा रहा है. इस संबंध में अधिवक्ता ने गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

एक ग्रुप में महिला ने ही डाला नंबर

महिला अधिवक्ता ने बताया कि पूजा नाम की लड़की द्वारा गलत तरीके का ग्रुप चलाया जाता है, उसी में यह नंबर डाला गया है. इसके बाद पिछले एक महीने से अलग-अलग लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है. जानकारी पर पता चला कि पूजा कुमारी का नाम असली नाम अंजना दूबे है. प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन