ePaper

बिहार में भाकपा माले दिखायेगी दम, जेएनयू छात्र सहित आयेंगे देश भर से 40 स्टार कैंपेनर

Updated at : 24 Mar 2024 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
भाकपा माले

भाजपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य

बिहार में भाकपा माले एक मजबूत राजनीतिक ताकत है. विधानसभा में यह पार्टी चौथी सबसे बड़ी पार्टी है. इसके 12 विधायक हैं. पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए खास तैयारी की है.

विज्ञापन

पटना. लोकसभा चुनाव में भाकपा-माले की ओर से 40 स्टार कैंपेनर मैदान में रहेंगे. पार्टी होली के बाद इनकी सूची जारी करेगी. वहीं, जेएनयू में पार्टी की ओर से अध्यक्ष के चुनाव में खड़े होने वाले धन्नजय, दिल्ली में छात्र संगठन के नेता और सेकेट्री रवि राय सहित उनकी पूरी सोशल मीडिया टीम चुनाव में रहेगी. वहीं बिहार में पार्टी से जुड़े 10 से अधिक संगठनों के नेता भी प्रचार में सहयोग करेंगे.

महागठबंधन में सीट बंटवारा के बाद होगा प्रचार तेज

भाकपा-माले ने चुनाव के लिए नेशनल और बिहार फेसबुक पेज बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें चुनाव से संबंधित सभी जानकारियां रहेंगी. इसके अलावा इसमें पार्टी का एजेंडा, कार्यक्रम, बूथ मैनेजमेंट और हर दिन के चुनाव प्रसार का पूरा ब्योरा भी रहेगा. इस पेज के साथ सभी लोकसभा क्षेत्र में वाट्सएप ग्रुप भी बनाया जायेगा. जिसमें युवाओं को जोड़ा जायेगा. इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है. सीट बंटवारा होते ही सोशल मीडिया टीम चुनाव काम में पूरी तरह से जुट जायेगी.

महिलाओं को भी मिलेगी बूथ की जिम्मेदारी

पार्टी ने सोशल मीडिया सेल से महिलाओं को भी जोड़ने का निर्णय लिया है, जो बूथ स्तर पर काम करेंगी. बूथ तक चुनाव में वोटिंग में किसी भी समर्थक को परेशानी नहीं हो, इसको लेकर भी वे काम करेंगी. इसके लिए बूथ स्तर पर महिलाओं की एक कमेटी भी बनाने का निर्णय लिया गया है, जो सोशल मीडिया की मदद से गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को पार्टी के एजेंडा से अवगत करायेगा और केंद्र सरकार की कमियों को बतायेगा.

Also Read: बिहार में अपनी पारंपरिक सीटों से भी बेदखल हो गयी कांग्रेस, जानें कन्हैया के साथ क्या हुआ खेला

जिला स्तर पर भी बनेगा सोशल मीडिया सेल

चुनाव के दौरान जिला स्तर पर सोशल मीडिया सेल बनाया जायेगा. इसमें दिल्ली, कोलकता, यूपी और झारखंड से आये युवाओं को रखा जायेगा. पार्टी सोशल मीडिया के साथ-साथ दूसरे संचार माध्यमों पर भी अपना पक्ष मजबूती से रखने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन