ePaper

Coronavirus in Bihar: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में 6 डॉक्टर मिले कोरोना पॉजिटिव

Updated at : 17 Jul 2020 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में 6 डॉक्टर मिले कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus in Bihar पीएमसीएच के डाॅक्टरों में कोरोना मिलने का सिलसिला रुकता नहीं दिख रहा है. गुरुवार को पीएमसीएच से कुल 24 कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आये हैं. इनमें से छह पीएमसीएच के डाॅक्टर हैं.

विज्ञापन

पटना : पीएमसीएच के डाॅक्टरों में कोरोना मिलने का सिलसिला रुकता नहीं दिख रहा है. गुरुवार को पीएमसीएच से कुल 24 कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आये हैं. इनमें से छह पीएमसीएच के डाॅक्टर हैं. ये नेत्र रोग विभाग और शिशु रोग विभाग समेत कई दूसरे विभागों के डाॅक्टर हैं. इसके साथ ही माइक्रोबायोलाॅजी विभाग की लैब से फिर एक तकनीशियन कोरोना पाॅजिटिव आया है. इस तरह से इस लैब से अब तक 19 कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं. यहां गुरुवार को लैब में आरटीपीसीआर मशीन से 341 जांच की गयी.

इसमें से चार पाॅजिटिव आयें. वहीं एंटीजन किट से 90 सैंपलों की जांच हुई जिसमें से 20 पाॅजिटिव आयें. ये सभी पीएमसीएच के डाॅक्टर, कर्मी और यहां आये मरीज हैं. वहीं, आइजीआइएमएस के तीन डाॅक्टर गुरुवार को कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही यहां का एक कर्मी भी पाॅजिटिव मिला है. वहीं यहां भर्ती चार अन्य मरीजों में कोरोना मिला है. यहां से कुल 10 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं. यहां से पूर्व में भी कई डाॅक्टर, नर्स और कर्मी कोरोना पाॅजिटिव पाये जा चुके हैं.

यहां भर्ती होने वाले सभी मरीजों की कोरोना जांच होती है. साथ ही यहां पिछले कुछ दिनों से डाॅक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और उनके परिजनों की जांच ओपीडी सेवा के तहत शुरू की गयी है़ इससे भी कई पाॅजिटिव सामने आ चुके हैं. इसकी लैब में गुरुवार को 1393 मरीजों की जांच की गयी, इसमें से 98 पाॅजिटिव पाये गये. इनमें आइजीआइएमएस के दस के अतिरिक्त पटना सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा भेजे गये 11 सैंपल, रोहतास के पांच, अररिया के आठ, आरा के 31, बांका के छह, सारण के 22 और गया के पांच सैंपल कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन