बिहार में शिक्षक सक्षमता परीक्षा लेने वाली 'एजेंसी' का कॉन्ट्रेक्ट रद्द, शिक्षा विभाग ने किया ब्लैक लिस्टेड

Published by :Ashish Jha
Published at :02 Jan 2025 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
ACS S Siddharth

शिक्षा विभाग ACS एस सिद्धार्थ

Bihar Teacher: बिहार में परीक्षाओं के आयोजन के बाद गड़बड़ी या प्रश्न पत्र लीक की वजह से सरकार की भारी किरकिरी होती है. नियोजित शिक्षकों के लिए आयोजित की गई सक्षमता परीक्षा में भी परीक्षा एजेंसी पर भारी गड़बड़ी का आरोप लगा था. आरोपों की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है.

विज्ञापन

Bihar Teacher: पटना. बीपीएससी परीक्षा के पेपर लिक मामले में चल रहे आंदोलन के बीच शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा लेने वाली कंपनी पर कार्रवाई की है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने परीक्षा लेने वाली कंपनी का एकरारनामा रद्द कर दिया है, साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है. बिहार में परीक्षाओं के आयोजन के बाद गड़बड़ी या प्रश्न पत्र लीक की शिकायत मिलती रहती है. इस वजह से सरकार की भारी किरकिरी होती है. नियोजित शिक्षकों के लिए आयोजित की गई सक्षमता परीक्षा में भी परीक्षा एजेंसी पर भारी गड़बड़ी का आरोप लगा था. आरोपों की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है.

बिहार बोर्ड ने की कार्रवाई की अनुशंसा

शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड चेन्नई द्वारा विभाग के साथ किए गए एक कारनामा को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है. साथ ही इस परीक्षा एजेंसी को काली सूची में दर्ज किया गया है. आदेश में कहा गया है कि स्थानीय निकाय के शिक्षकों की साक्षमता परीक्षा 2024 में परीक्षा एजेंसी M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड, चेन्नई द्वारा प्रश्न पत्रों की पुनरावृत्ति की. साथ ही अन्य गड़बड़ी की गई. इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा एजेंसी M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड चेन्नई के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की, जिसके बाद परीक्षा एजेंसी से स्पष्टीकरण की मांग की गई .

प्रश्न पत्रों की पुनरावृत्ति और कोर्ड बदलने का आरोप

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि परीक्षा एजेंसी M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड चेन्नई द्वारा भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए गये. साथ ही शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रश्न कोड को बदला गया, सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी की गई. प्रश्नों की पुनरावृत्ति संबंधित त्रुटि एवं परीक्षा एजेंसी द्वारा पर्याप्त तकनीकी खामी, मानव संसाधन की व्यवस्था नहीं करने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. परीक्षा एजेंसी M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड चेन्नई का एकरारनामा रद्द किया गया है, साथ ही परीक्षा एजेंसी को काली सूची में डाला गया है.

Also Read: बिहार में शिक्षकों मिलेगा टैब, मार्च से लागू हो सकती है बच्चों के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन