Bihar Politics: कांग्रेस को इग्नोर करके कोई गठबंधन नहीं चला सकता, चुनाव से पहले INC नेता ने राजद को दिया सख्त संदेश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Feb 2025 4:23 PM
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी (file)
Bihar Politics: प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस को नजरअंदाज करके के कोई गठबंधन नहीं चला सकता है. बिहार कांग्रेस के नेता ने यह बयान दिल्ली चुनाव परिणाम पर दिया है.
Bihar Politics: दिल्ली चुनाव के बाद अब बिहार की राजनीति पर सबकी निगाह है. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी को बीजेपी के हाथों करारी हार मिली है. पार्टी 62 से 22 सीट पर आ गई है. इस चुनाव में 14 सीटों पर आप पार्टी को हराने में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव में जैसे दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा वैसे ही अगर विधानसभा चुनाव में साथ आये होते तो परिणाम कुछ अलग हो सकता था. लेकिन लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद आप पार्टी ने साफ़ कर दिया था कि हम दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेंगे. अब इस पर बिहार कांग्रेस के नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि कोई भी पार्टी हमें इग्नोर करके आगे नहीं बढ़ सकती. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह बयान राजद के लिए एक सख्त संदेश माना जा रहा है.
कांग्रेस बिहार में कर रही 70 सीटों की मांग
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पहले ही कह दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. किसी भी हाल से इससे कम सीटों पर समझौता नहीं होगा. उनके अलावा कांग्रेस प्रभारी ने कहा था कि बिहार में कांग्रेस अगर चुनाव जीतती है तो दो डिप्टी सीएम बनाएगी, जिसमें एक सवर्ण और एक मुस्लिम से होगा. उनके बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा था, “अभी कोई आधिकारिक चर्चा इसपर हुई ही नहीं है. कौन क्या बोलता है उससे क्या मतलब है. आप लोग तो किसी को भी नेता बना देते हैं. बिहार की राजनीति में जिसको ना हम पहचानते हैं ना कोई और जानता है. आप उसकी बात ला कर सवाल पूछ रहे हैं. जो खुद तय नहीं कर सकता है. कांग्रेस में फैसले लेने वाला कौन है? जो फैसले लेने वाला है उसकी बात होनी चाहिए.”
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
लोकसभा चुनाव में राजद-कांग्रेस का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक
दिल्ली की तरह कांग्रेस ने बिहार में भी लोकसभा चुनाव में राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा.लेकिन कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी. इसमें राजद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. पार्टी ने 40 में से 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारा लेकिन 4 ही जीत पाए. यानी लगभग हर 6 सीट में से 1 पर जीत मिली. वहीं, कांग्रेस ने 9 सीटों पर किस्मत आजमाया और 3 सीट पर जीत मिली. यानी हर 3 में से 1 में जीत मिली. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट बेहतर रहा. इसलिए पार्टी 2020 की तरह फिर 70 सीट मांग रही है. यह राजद के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है. अब प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि क्षेत्रीय दलों को समझना पड़ेगा कि कांग्रेस पार्टी को इग्नोर करके कोई गठबंधन नहीं चल सकता है, जो अपने को सेकुलर पार्टी कहते हैं उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व में एक साथ आना होगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राजद बिहार में कांग्रेस को कितनी सीट देती है.
इसे भी पढ़ें: ‘यह बिहार विधानसभा के परिणाम का सिग्नल है’, जदयू MP बोले- बहुत बड़े अंतर से जीतने वाला है एनडीए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










