बिहार कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Published by : AMBER MD Updated At : 04 Oct 2025 7:32 PM

विज्ञापन

60 वर्ष की सेवा समायोजन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर गदर्नीबाग धरना स्थल पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहा है. एसोसिएशन की ओर से 60 वर्ष की सेवा समायोजन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया. धरना स्थल गदर्नीबाग में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश रंजन पप्पू यादव ने भी सेवा समायोजन 60 वर्ष करने की मांग को समर्थन दिया. डॉ संजीव कुमार सिंह शिक्षक, कोशी निर्वाचन सह शिक्षा समिति के संयोजक मांग को जायज बताते कहा कि सभी लोगों को आइसीटी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ( कंप्यूटर अनुदेशक )को कर देना चाहिए. एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा अभी तक इएसआइसी कार्ड में आश्रितों के नाम नहीं जोड़े गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन