Bihar Weather: गया, सबौर और बांका में शीतलहर का प्रकोप, अभी जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, इस दिन से मिलेगी राहत

आइएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 20 जनवरी के बाद से पारे में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज होने का पूर्वानुमान है. फिलहाल बिहार में अभी रात में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी.
दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. यहां शीत लहर का पूर्वानुमान जारी किया गया है. आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गया, सबौर और बांका में बुधवार को जबरदस्त शीत लहर चली. बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान किशनगंज में 23 डिग्री सेल्सियस रहा.
आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक दक्षिण और उत्तर बिहार में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे ही रहा. हालांकि रात का तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे तक दर्ज किया गया. बांका के अलावा गया और सबौर में न्यूनतम तापमान समान रूप से 3.7 डिग्री रहा. इसके अलावा छह डिग्री या इससे कम तापमान वाले जिलों या स्थानों में पूसा में 5.2, और नवादा में 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. पटना में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा.
आइएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 20 जनवरी के बाद से पारे में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज होने का पूर्वानुमान है. फिलहाल बिहार में अभी रात में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. दरअसल सर्द पछुआ अभी भी बिहार में पश्चिम से पूर्व तक बह रही है. इसलिए आगामी 48 घंटे तक पारे में कोई बड़े बदलाव की आशंका नहीं है.
पटना जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया है. दिन में धूप निकलने से लोगों ने भारी राहत महसूस की है. वहीं, शाम होते-होते ठंड में बढ़ोतरी हुई है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना का मौसम अगले छह दिन तक बेहतर रहने का अनुमान है. इस दौरान जहां दिन में धूप खिली रहेगी और इसके कारण दिन का तापमान 21 डिग्री से अधिक रहेगा, वहीं रात में तापमान में तेजी से गिरावट आयेगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर रहने का अनुमान है.
Also Read: बिहार के मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं, टेलीमेडीसिन के जरिए उठा सकते हैं ओपीडी का लाभ
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली सूचना के मुताबिक, आगामी 24 जनवरी तक दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस तक अंतर रहने का अनुमान है. इस दौरान सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहेगा. दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जायेगा.
-
शहर- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
-
पटना- 20.6- 6.2
-
मुजफ्फरपुर- 19.4- 9.6
-
गया- 20.6- 3.7
-
भागलपुर- 20.5- 7.6
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




