पटना के मल्टी मॉडल हब में सबकुछ मिलेगा: पार्किंग, रेस्टोरेंट से लेकर पिंक शौचालय तक, कल CM नीतीश करेंगे उद्घाटन

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 May 2025 11:29 AM

विज्ञापन

मल्टी मॉडल हब की तस्वीर

Patna Junction: पटना जंक्शन क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए 17 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मल्टी मॉडल हब और सबवे का उद्घाटन करेंगे. यह आधुनिक सुविधा यात्रियों को बेहतर आवागमन और पार्किंग की सुविधा देगी, जिससे जंक्शन क्षेत्र में जाम की परेशानी कम होगी. 18 मई से यह हब आम जनता के लिए शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

Patna News: पटना जंक्शन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक मल्टी मॉडल हब और सबवे का निर्माण पूरा हो गया है. इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 मई को शाम करीब पांच बजे करेंगे. यह पहल पटना स्मार्ट सिटी की तरफ से कराई गई है, जिसका मकसद जंक्शन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना और यात्रियों के लिए सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है.

तीन मंजिला मल्टी मॉडल हब में है पार्किंग की भी व्यवस्था

यह मल्टी मॉडल हब तीन मंजिला है और इसमें कार पार्किंग की भी व्यवस्था है. इसके माध्यम से अब पटना जंक्शन आने वाली सभी सिटी बसों का ठहराव इसी हब में होगा. साथ ही यात्रियों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए ऑटो रिक्शा भी यहां से आसानी से उपलब्ध होंगे. हब में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय की सुविधा भी दी गई है, जो महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसके अलावा खाने-पीने के लिए रेस्टोरेंट, बैंक एटीएम, और अन्य आवश्यक दुकानों का भी इंतजाम किया गया है ताकि यात्रियों को हर तरह की जरूरतों के लिए अलग से कहीं और जाने की जरूरत न पड़े.

18 मई से आम जनता उठाएगी इसका फायदा

मल्टी मॉडल हब और सबवे का हाल ही में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया. इस दौरे के दौरान सभी ने सुविधाओं की तारीफ की और उद्घाटन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. 18 मई से यह हब आम जनता के लिए खुल जाएगा.

सबवे की लंबाई 440 मीटर है, जिसमें ट्रैवलेटर, एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. इससे यात्रियों को पटना जंक्शन से मल्टी मॉडल हब तक आराम से पहुंचना संभव होगा. सबवे की वजह से फुटपाथ और रोड पर भीड़ कम होगी, जिससे ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है.

अब पटना शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति

पटना शहर में वर्षों से जाम की समस्या एक बड़ी परेशानी रही है, खासकर जंक्शन क्षेत्र में. इस नई मल्टी मॉडल हब और सबवे के बनने से उम्मीद की जा रही है कि शहरवासियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में अब कम समय लगेगा और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा. इस परियोजना से न केवल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि पटना की यातायात व्यवस्था भी अधिक सुव्यवस्थित होगी.

Also Read: बिहार में गंगा तटबंध पर बनेगी 51 KM लंबी सड़क, इन जिलों के लोगों को मिलेगा जाम से छुटकारा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन