सीएम नीतीश ने 'इंडिया गठबंधन' नाम का किया था पुरजोर विरोध, जदयू एमपी ने किया बड़ा दावा

बिहार सीएम नीतीश कुमार
CM Nitish on INDIA Alliance: जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन नाम के पक्ष में नहीं थे. उन्होंने कहा इस गठबंधन के लोग एक परिवार से बाहर देख ही नहीं सकते हैं.
CM Nitish on INDIA Alliance: इंडिया गठबंधन में शामिल दलों में घमासान मचा हुआ है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है. सपा ने इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है. ममता बनर्जी भी केजरीवाल के साथ हैं. तेजस्वी यादव ने बक्सर में कहा था कि इंडिया गठबंधन बस लोकसभा चुनाव 2024 तक के लिए था. अब इस पर जदयू की प्रतिक्रिया आई है. जदयू सांसद संजय झा ने कहा है कि बिहार सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले इस नाम का ही विरोध किया था.
क्या बोले संजय कुमार झा
JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “INDIA गठबंधन का नाम तो बड़ा रख दिया गया, जिसका नीतीश कुमार ने विरोध भी किया था लेकिन कभी भी इसमें कोई एकरूपता नहीं थी. INDIA गठबंधन के लोग एक परिवार से बाहर देख ही नहीं सकते हैं. देश के लिए उनका क्या विजन है या क्या नीति है उस बारे में कोई बात ही नहीं थी. लोकसभा चुनाव से ही यह विभाजित गठबंधन था. जब हम(JDU) इस गठबंधन से अलग हुए तब ही हमने देख लिया कि इसका क्या परिणाम होने वाला है.”
इसे भी पढ़ें: ‘अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, उनसे बड़ा…’, बीजेपी एमपी ने दिल्ली सीएम पर साधा जमकर निशाना
केजरीवाल पर भी भड़के संजय झा
दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को बिहार-यूपी के लोगों पर आपत्तिजनक बयान दिया था. उनके बयान पर जदयू सांसद ने कहा, “अरविंद केजरीवाल आपको बिहार-यूपी के लोगों से आपको इतनी नफरत क्यों है. आपको नहीं भूलना चाहिए कि दिल्ली आपकी जागीर नहीं, देश की राजधानी है, और सभी देशवासियों की है. बिहार-यूपी के लोगों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर दिल्ली ही नहीं, दुनियाभर में मुकाम हासिल किया है. आपने जो खुद के लिए शीशमहल बनवाये हैं, उसमें दिल्ली में रहने वाले बिहार-यूपी के लोगों के टैक्स के पैसे भी लगे हैं. आपके द्वारा बिहार-यूपी के लोगों का बार-बार अपमान बर्दाश्त के काबिल नहीं है. आपको तुरंत माफी मांगनी चाहिए.”
चिराग पासवान ने भी इंडिया गठबंधन पर बोला हमला
चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन अब पूरी तरह से बिखर चुका है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं और गठबंधन के घटक दलों का समर्थन भी अस्थिर है. यह दर्शाता है कि कांग्रेस का नेतृत्व अब न केवल देश की जनता ने नकार दिया है, बल्कि उनके ही गठबंधन के घटक दल भी उनके नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन खत्म! तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को दिया जोरदार झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










