CM Nitish ने होली से पहले 3 लाख परिवारों को दी खुशखबरी, PM आवास योजना के 1200 करोड़ ट्रांसफर किए

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Mar 2025 3:26 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar: होली से पहले बिहार के लोगों को सीएम नीतीश ने खुशखबरी दी है. सरकार के इस कदम से 3 लाख परिवारों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत तीन लाख परिवारों के लिए प्रथम किस्त के रूप में 1,200 करोड़ रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन परिवारों को बधाई दी, जिन्हें इसका लाभ मिला है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित करें, जिससे लाभार्थियों को तुरंत लाभ मिले. उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें.

सचिव ने क्या बताया

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना अंतर्गत सितंबर 2024 में 2,43,903 लक्ष्य प्राप्त हुए थे. इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 27 जनवरी 2025 को 5,46,745 अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त हुए. इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को कुल 7,90,648 लक्ष्य प्राप्त हुए हैं.

40% राशि राज्य के तरफ से दी जाति है

लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को कुल 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि तीन किस्तों में आवास निर्माण की प्रगति के साथ दी जाती है. योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करती है. इस प्रकार 40 प्रतिशत यानी 48 हजार रुपए की राशि राज्य के तरफ से लाभार्थियों को दी जाती है.

इससे पहले 7 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1.05 लाख लाभार्थियों को प्रथम किस्त की सहायता राशि का एकमुश्त भुगतान किया था. इस पर 420 करोड़ रुपए का व्यय हुआ था. इस कार्यक्रम में जिन तीन लाख लाभार्थियों को 40 हजार रुपए की दर से प्रथम किस्त की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया है, उन्हें आगामी सौ दिनों में द्वितीय एवं तृतीय किस्त के रूप में 80 हजार रुपए की दर से भुगतान किया जाएगा.

इसे भी देखें: Video: पुलिस की स्कॉर्पियो से शराब बरामद! एंटी लिकर टास्क फोर्स के उड़े होश

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन