CM Nitish Kumar: आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम नीतीश, अधिकारियों को कर दिया अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Aug 2025 1:42 PM
सीएम नीतीश अधिकारियों से जानकारी लेते हुए...
CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम पहुंचे. जहां निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से तमाम जानकारियां ली. लगातार हो रही बारिश और बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति को देखा. साथ ही अधिकारियों को अलर्ट भी किया.
CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पुलिस मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. कई अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहें. कंट्रोल रूम में जाकर सीएम नीतीश ने सभी जिलों में लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में जो फिलहाल स्थिति है, उसे लेकर जानकारी ली.
नदियों के जलस्तर की ली जानकारी
सीएम नीतीश ने जाना कि बिहार के किस जिले में कितनी बारिश हुई, कितने क्षेत्रों में स्थिति गंभीर बनी हुई है और राज्य की नदियों के जलस्तर का क्या हाल है. कौन-सी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही और किस इलाके में बाढ़ आने की संभावना है, इन सभी चीजों को लेकर जानकारी अधिकारियों से ली. जिसके बाद उन्होंने तमाम अधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया.
अधिकारियों को किया अलर्ट
सीएम नीतीश कुमार ने साफ तौर पर अधिकारियों को आदेश दिए कि आपदा प्रबंधन विभाग के साथ-साथ सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट रहें. किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तरह की उचित तैयारियां रखें.
किसानों को हुआ फायदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र बहुत उपयोगी केन्द्र है. आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 24 घंटे संचालित यह केन्द्र बेहतर ढंग से कार्य कर रहा है जिसका लाभ राज्य के लोगों को मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अच्छी वर्षा होने से किसानों को रोपनी कार्य में फायदा हो रहा है. नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड में रहें और एसओपी के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखें.
लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का भय
इधर, राज्य में लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है. ऐसे में कई नदियां उफन आई हैं. बिहार के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. लोगों को उनका खुद का घर छोड़ने का भय सता रहा है. हालांकि, जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है. तटीय इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी तैनात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










