Bihar Train News: बिहार में इस रूट पर 6 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला, सीट के लिए मारामारी से मिलेगा छुटकारा
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Train News: बिहार में पटना और पाटलिपुत्र से गयाजी के लिए 6 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इससे करीब 50 हजार यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. इसके साथ ही ट्रेन में सीट के लिए मारामारी करने से भी छुटकारा मिलेगा.
Bihar Train News: बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ गई है. पटना-गया रूट पर 6 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. जिसके बाद पटना-गया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अब सीट के लिए झंझट नहीं झेलना पड़ेगा. जानकारी के मुताबिक, पूर्व मध्य रेल की तरफ से 10 नवंबर तक पटना-गया रूट पर 10 स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. लेकिन, 10 में से फिलहाल 6 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.
30 हजार यात्री हर रोज कर सकेंगे सफर
दानापुर रेल मंडल के अधिकारी की माने तो, यात्रियों के भीड़ को देखते हुए ट्रेन नंबर 03656/03655 गया-पटना, 05553/05554 पाटलिपुत्र-गया और ट्रेन नंबर 03668/03667 गया-पटना ट्रेन की परिचालन शुरू कर दिया गया है. यह सभी ट्रेनें हर रोज चलेंगी. 6 स्पेशल ट्रेनों के चलाए जाने से हर रोज लगभग 30 हजार यात्री सफर कर सकेंगे.
30 सितंबर तक चलेंगी ट्रेनें
इसके अलावा पटना के परसा, पुनपुन, डुमरी, पोटही, मसौढ़ी, धनरूआ, जहानाबाद और गयाजी जिले के करीब 50 हजार रेलवे यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. सभी 6 ट्रेन 30 सितंबर तक चलाए जायेंगे. वहीं, 4 अन्य स्पेशल ट्रेनें नवंबर तक चलेगी. दरअसल, 4 अन्य स्पेशल ट्रेनों के लिए सर्वे किया जा रहा है. जिसके बाद ही अगस्त से 4 और स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.
की जा रही है मॉनिटरिंग
इधर, पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के मुताबिक, पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन से गयाजी के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. आगे अगर जरूरत पड़ी तो ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी. यात्रियों की संख्या घट रही है कि बढ़ रही है, इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है.
पर्व में बढ़ जाती है भीड़भाड़ की समस्या
वहीं, बिहार में दशहरा-दिवाली-छठ जैसे पर्व कुछ ही महीनों में आने वाले हैं. इस दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है. लोगों को ट्रेन का टिकट नहीं मिल पाता है. अगर किसी को टिकट मिलता भी है तो अपने घर पहुंचने के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है. ऐसे में रेलवे का यह फैसला बेहद जरूरी माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










