President House Dinner Invitation: बिहार की सविता देवी राष्ट्रपति के साथ करेंगी डिनर, पीएम संग एक ही मेज पर बैठेंगी

Updated:
विज्ञापन
President House Dinner Invitation Savita Devi have dinner with President

सविता देवी और उनको मिले निमंत्रण कार्ड की तस्वीर

President House Dinner Invitation: पटना के मसौढ़ी की सविता देवी के लिए 15 अगस्त यादगार बनने वाला है. उन्हें राष्ट्रपति भवन से खास न्योता मिला है. स्वतंत्रता दिवस की शाम सविता देवी देश की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ डिनर में शामिल होंगी. इस सम्मान से न सिर्फ सविता देवी खुश हैं, बल्कि पूरे मसौढ़ी में गर्व और खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

President House Dinner Invitation: पटना जिले के मसौढ़ी की तारेगना डीह की रहने वाली सविता देवी के घर हाल ही में राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण कार्ड पहुंचा है. यह कार्ड उनके लिए किसी सपने जैसा है. 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में होने वाले डिनर के लिए सविता देवी को आमंत्रित किया गया है. यह मौका सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मसौढ़ी के लिए गर्व की बात बन गई है. परिवार के लोग खुशी से झूम उठे हैं. वहीं मोहल्ले वाले, रिश्तेदार और नगर परिषद के अधिकारी उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं.

इनविटेशन कार्ड के साथ आये कई गिफ्ट

कार्ड के साथ उन्हें एक सुंदर बैग और कुछ तोहफे भी भेजे गए हैं. इनविटेशन कार्ड पर पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग की झलक भी देखने को मिली, जो इसे और खास बनाती है.

पीएम आवास योजना 1.0 से मिला अपना घर

सविता देवी, स्वर्गीय शिवशंकर पंडित की पत्नी हैं. एक समय उनके पास पक्का घर नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के तहत उनका चयन हुआ. इस योजना की मदद से उन्होंने अपना एक सुंदर पक्का घर बनवाया.

योजना की सफल लाभार्थी के रूप में हुआ चयन

सविता देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना की सफल लाभार्थी के रूप में पूरे बिहार से चुना गया है. डिनर कार्यक्रम शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा और इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे. समारोह के दौरान सविता देवी को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा, जो उनके लिए गर्व का पल होगा.

2015 में शुरू हुई थी पीएम आवास योजना

2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीबों और निम्न-आय वर्ग के लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान करना है. खुद की जमीन पर घर बनवाने के लिए ढाई लाख रुपये सहायता के रूप में मिलते हैं. जिन लोगों के पास जमीन नहीं होते हैं, उन्हें भी घर मिलता है. इसके अलावा होम लोन लेने पर सब्सिडी भी दी जाती है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Temple In Bihar: अब बिहार में कर सकेंगे तिरुपति बालाजी जैसे मंदिर का दर्शन, अद्भुत कला देख चौंक जायेंगे, जानिए क्या है खास

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन