Patna News: CM Nitish ने किया नया कलेक्ट्रेट भवन का उद्घाटन, अब एक छत के नीचे होंगे इतने विभाग

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Dec 2024 6:19 PM

विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान नीतीश कुमार

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार 10 दिसंबर को बिहारवासियों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने पटना के नए समाहरणालय भवन का उद्घाटन किया है. इस भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 39 विभाग होंगे.

विज्ञापन

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार 10 दिसंबर को बिहारवासियों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने पटना के नए समाहरणालय भवन का उद्घाटन किया है. यह नया भवन अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है. इस नए भवन के बन जाने से अब जिला प्रशासन के कामकाज में तेजी आएगी.

अब एक छत के नीचे 39 विभाग

मिली जानकारी के अनुसार इस नए भवन में जिला प्रशासन के सभी 39 विभाग एक ही छत के नीचे होंगे. जिससे आम लोगों को एक ही जगह पर अपनी सभी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा. सबसे अधिक आम लोगों से जुड़े कार्यालयों को पहले मंजिल पर शिफ्ट किया गया है. ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. पांच फ्लोर वाले भवन के सबसे ऊपरी मंजिल पर डीएम का ऑफिस रखा गया है. सभी विभागों का अलग-अलग प्रवेश द्वार होगा. परिसर में एक केंद्रीय हरित पब्लिक प्लाजा भी बनाया गया है.

Also Read: BPSC पास हेडमास्टरों के लिए बड़ी खबर, अब 12 दिसंबर नहीं इस दिन से होगी काउंसलिंग…

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है नया भवन

इस नए समाहरणालय भवन के परिसर में 445 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी. सुरक्षा के लिए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में 225 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. विभिन्न आकार के तीन कॉन्फ्रेंस रूम बनाए गए हैं जो अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं. इस कॉन्फ्रेंस हॉल में 200 लोगों की बैठने की व्यवस्था है. वहीं 80 लोगों के लिए दूसरा कॉन्फ्रेंस और 40 लोगों के लिए तीसरा कॉन्फ्रेंस रूम बनाया गया है. जो प्रोजेक्टर और ऑडियो- विजुअल प्रणाली से लैस हैं. इसके अलावा यह नया भवन और भी कई प्रकार के सुविधाओं से लैस है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन