अपने आवास पर लोगों से मिले सीएम, दी होली की शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन
अपने आवास पर लोगों से मिले सीएम, दी होली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास एक, अणे मार्ग में होली के अवसर पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

पटना . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास एक, अणे मार्ग में होली के अवसर पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री से मिलकर लोगों ने खुशी जतायी और उन्हें भी होली की शुभकामनाएं दीं. मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, सांसद संजय कुमार झा, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्री, सांसद, विधान पार्षद, विधायक, जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. वहीं, मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह में मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र कुमार निशांत सहित पार्टी के युवा नेता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन