सेवा पखवारे पर भाजपा ने सरकारी स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान, पाठ्य सामग्री बांटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाये जा रहे सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बिहार भाजपा ने पटना के कुर्जी स्थित शिवचंद्र माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया.
सेवा पखवारे पर भाजपा ने सरकारी स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान, पाठ्य सामग्री बांटी
संवाददाता, पटना.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाये जा रहे सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बिहार भाजपा ने पटना के कुर्जी स्थित शिवचंद्र माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया. इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया ने स्कूल परिसर में झाड़ू लगाये. साथ ही स्कूली बच्चों के बीच काॅपी-कलम और स्टैंड बोर्ड बैग का भी वितरण किया. कार्यक्रम मे प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलु, प्रभात मालाकार, वार्ड पार्षद सुचित्रा देवी, पंकज गुड्डू सहित कई कार्यकर्ता नेता उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










