31 मार्च तक सभी योजनाएं हो जायेंगी पूरी
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Mar 2020 12:03 AM
नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि राज्य में अमृत (अटल नवीकरण व शहरी परिवर्तन मिशन) योजना के तहत जितने भी काम चल रहे हैं. वह सभी 31 मार्च, 2020 तक पूरे हो जायेंगे. इसके तहत चुनिंदा शहरों में कई तरह के काम चल रहे हैं.
पटना : नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि राज्य में अमृत (अटल नवीकरण व शहरी परिवर्तन मिशन) योजना के तहत जितने भी काम चल रहे हैं. वह सभी 31 मार्च, 2020 तक पूरे हो जायेंगे. इसके तहत चुनिंदा शहरों में कई तरह के काम चल रहे हैं. मंत्री विस में 72 अरब, 13 करोड़, 72 लाख के विभागीय बजट पर वाद-विवाद के बाद सरकार की तरफ से जवाब दे रहे थे.
उनके जवाब के दौरान राजद समेत सभी विपक्षी सदस्यों ने वाक-ऑउट किया. मंत्री ने कहा कि सभी नगर निगम क्षेत्र के अलावा 12 नगर पर्षदों बक्सर, दानापुर, सासाराम, जहानाबाद, औरंगाबाद, डेहरी, जमालपुर, किशनगंज, सहरसा, हाजीपुर सीवान, बगहा, बेतिया व मोतिहारी तथा नगर पंचायत बोधगया में इसके अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. इनमें 21 नगर निकायों में 2,237 करोड़ खर्च करके 36 जलापूर्ति योजनाओं का काम चल रहा है. इससे पांच लाख, 79,704 घरों में पेयजल मुहैया कराने के लिए नल का कनेक्शन दिया जा रहा है.
इसके अलावा जलजमाव निकासी के लिए तीन शहरों मुजफ्फरपुर, पटना व भागलपुर के लिए 240 करोड़ खर्च करके स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना का काम अंतिम चरण में है. इस योजना में चयनित 21 शहरों में 29 पार्क बनाने के लिए 36 करोड़, 27 लाख ,खर्च किये जायेंगे. अमृत के तहत चयनित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर 5,950 करोड़ संबंधित एजेंसी या नगर निकायों को जारी कर दी है. सभी नगर निकायों में पांच लाख, 70 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है. इसमें तीन लाख, 22,466 लाइटें लग गयी हैं. शेष लाइटें इस वर्ष दिसंबर तक लग जायेंगी. 2019-20 के दौरान तीन लाख, 86,467 व्यक्तिगत शौचालय बनाया जाना है. 364 सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हो चुका है. राज्य के 142 शहरों में 139 में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










