सीआइडी खड़ा कर रहा है विशेष खोजी दस्ते की फौज
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2020 4:55 AM
वारदात स्थल पर अपराधी द्वारा छोड़े गये सबूत को सूंघकर उसे गिरफ्तार करा देने वाले विशेष खोजी दस्तों की फौज तैयार किया जा रहा है. श्वान दस्ते में 50 यूनिट गठित करने का प्रस्ताव को गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है.
पटना : वारदात स्थल पर अपराधी द्वारा छोड़े गये सबूत को सूंघकर उसे गिरफ्तार करा देने वाले विशेष खोजी दस्तों की फौज तैयार किया जा रहा है. श्वान दस्ते में 50 यूनिट गठित करने का प्रस्ताव को गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है. जून तक 25 श्वान की खरीद की प्रक्रिया भी पूरी हो जायेगी. राज्य के सभी जिलों में श्वान दस्ते की सेवा उपलब्ध कराने के लिए 50 यूनिट का प्रस्ताव तैयार किया था. इसके लिए 200 श्वान की खरीद के साथ ही डीएसपी से लेकर सिपाही रैंक के 663 पदों के सृजन का प्रस्ताव पिछले वर्ष ही गृह विभाग को भेजा गया था.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्ताव को गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद श्वान और संसाधन खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पहली खेप में 25 श्वान की खरीद होगी. विभिन्न प्रजाति के इन श्वान को हैदराबाद आदि जगहों पर स्पेशल ट्रेनिंग दिलायी जायेगी. चार श्वान वाले एक यूनिट में ट्रैकर व माइंस डिटेक्टिव के साथ ही शराब खोजने वाले श्वान भी होंगे. सूत्रों के अनुसार इस परियोजना के पूरी होने पर पुलिस के बजट पर सालाना 60 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि होगी. इससे पूर्व 2013 में आर्मी ट्रेनिंग सेंटर मेरठ से 15 , वर्ष 2014 में 45 डॉग खरीदे थे. 2019 में तेलंगाना पुलिस से 20 ट्रेंड डॉग खरीदे थे.
अभी 11 यूनिट तैनात: वर्तमान में सीआइडी में 11 यूनिट हैं. इन पर करीब 17 करोड़ रुपये सालाना खर्च हो रहे हैं. एक डीएसपी, छह दारोगा, 13 एएसआइ, 12 हवलदार, 116 सिपाही नियुक्त हैं. सिपाही – हवलदार रैंक के पुलिसकर्मी हैंडलर- सहायक हैंडलर हैं. 12 कुक कम स्वीपर तैनात हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










