भाजपा के बंधन से मुक्त हुए चिराग, स्पीकर के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में लगायी गुहार

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही लोजपा सांसद चिराग पासवान अब भाजपा के बंधन से मुक्त हो गए. बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका भी दाखिल किया है.
पटना. केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही लोजपा सांसद चिराग पासवान अब भाजपा के बंधन से मुक्त हो गए. बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका भी दाखिल किया है. चिराग ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. लोकसभा अध्यक्ष की ओर से पशुपति कुमार पारस ने लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल का नेता चुनने के फैसले को चुनौती दी है.
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में आंतरिक कलह पर अब तक खामोश भाजपा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पशुपति कुमार पारस को शामिल कर चिराग पासवान को अपने बंधन से मुक्त कर दिया है. भाजपा के मोह-माया में पड़े चिराग के लिए भी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई, लेकिन उनके लिए चुनौतियां भी बढ़ गईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




