आइएएस संजीव हंस मामले में अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Updated:
विज्ञापन
आइएएस संजीव हंस मामले में अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष न्यायाधीश सह प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में बुधवार को इडी के अधिकारियों ने मामले में आरोपित व जेल में बंद पवन कुमार धूत, उत्तम डागा सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

विज्ञापन

न्यायालय संवाददाता, पटना भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष न्यायाधीश सह प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में बुधवार को इडी के अधिकारियों ने मामले में आरोपित व जेल में बंद पवन कुमार धूत, उत्तम डागा सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. आरोप पत्र पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत दाखिल किया गया है. इस मामले में इडी ने पूर्व में मामले में आरोपित आइएएस अधिकारी संजीव हंस, राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव, सदाब खान, प्रवीण चौधरी, पुष्पराज सहित तीन कंपनियों के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है. इस मामले में सुरेश कुमार सिंगला, वरुण सिंगला, पवन कुमार, देवेन्द्र सिंह आनंद, विपुल बंसल, आइएएस अधिकारी संजीव हंस, राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव, सदाब खान, प्रवीण चौधरी और पुष्पराज सहित अन्य को इडी रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कर चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन