छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर पत्थरबाजी, एसआई समेत तीन घायल

पुलिस पर हमला का सांकेतिक फोटो.
Patna News : असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया. इस हमले में विभागीय वाहन का शीशा टूट गया.
Patna News : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव में गुरुवार की देर शाम असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया. घटना उस समय हुई जब उत्पाद विभाग, बाढ़ की टीम अवैध शराब बिक्री की सूचना पर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी.
बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया. इस हमले में विभागीय वाहन का शीशा टूट गया, जबकि वाहन में सवार एक एसआई, चालक समेत तीन लोग घायल हो गए.
अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए. पथराव की घटना के दौरान इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.
घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया
थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने की घटना सामने आई है. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
Also Read: दो अधिकारी भाइयों के घर में लाखों की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी ले उड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










