सीबीएसइ : एक से 15 जनवरी के बीच 10वीं और 12वीं की होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा एक से 15 जनवरी के बीच आयोजित की जायेगी.
संवाददाता, पटना केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा एक से 15 जनवरी के बीच आयोजित की जायेगी. बोर्ड की ओर से सभी स्कूल प्रबंधकों को 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा निर्धारित समय तक कराने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन कर विद्यार्थियों का प्राप्त अंक सीबीएसइ की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है. सीबीएसइ की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी विद्यार्थियों को उन्हें संबंधित विषय की डेट पर प्रैक्टिकल परीक्षा में उपस्थित होने को कहा है. बोर्ड की ओर से कहा गया है कि निर्धारित अवधि के बाद विद्यार्थियों के लिए अलग से प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं आयोजित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




