CBI Raid: सीबीआई ने IRS अधिकारी सहित दो को किया गिरफ्तार, फेसलेस टैक्स योजना को फेल करने की थी साजिश

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Apr 2025 11:28 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

CBI Raid: केंद्र सरकार की पारदर्शी टैक्स व्यवस्था फेसलेस योजना को विफल करने की साजिश में CBI ने आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रिश्वतखोरी के ठोस सबूत मिलने के बाद की गई है.

विज्ञापन

CBI Raid: पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त कर व्यवस्था के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी फेसलेस टैक्स असेसमेंट योजना को कमजोर करने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आयकर विभाग के उप आयुक्त विजेंद्र और उनके सहयोगी, पश्चिम चंपारण निवासी दिनेश कुमार अग्रवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.

गौरतलब है कि दिनेश कुमार अग्रवाल वही हैं जिन्होंने वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था. अब उन पर गंभीर आरोप है कि वे विजेंद्र के साथ मिलकर बड़े टैक्स मामलों में रिश्वत के बदले अनुकूल निर्धारण आदेश दिलाने की डील कर रहे थे.

18 ठिकानों पर छापेमारी में मिले अहम सबूत

CBI ने इस मामले में पहले ही 6 फरवरी को दिल्ली, मुंबई, ठाणे, पश्चिम चंपारण, बेंगलुरु और केरल के कोट्टायम में छापेमारी की थी. इस दौरान टीम को कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डाटा और रिश्वत के पुख्ता सबूत मिले थे.

CBI ने आयकर विभाग से मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी. जांच में सामने आया कि आरोपी अधिकारी और उनके नेटवर्क के चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंस्पेक्टर और अन्य सहयोगी मिलकर इस ‘फेसलेस’ योजना की आत्मा के खिलाफ काम कर रहे थे.

पारदर्शिता को धक्का, रिश्वतखोरी का खेल

भारत सरकार की फेसलेस योजना का मकसद था कि टैक्स निर्धारण में किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत संपर्क न हो, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगे. लेकिन IRS अधिकारी विजेंद्र और दिनेश कुमार अग्रवाल इस पारदर्शिता को धता बताते हुए टैक्सदाताओं से मोटी रकम वसूल रहे थे.

आरोपियों पर दर्ज हुआ केस, कोर्ट में पेशी

CBI ने उप आयुक्त विजेंद्र, दो आयकर इंस्पेक्टर, 5 चार्टर्ड अकाउंटेंट, दिनेश अग्रवाल और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून और भारतीय दंड संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read: आतंकियों की तलाश में पटना में छापेमारी, स्केच से मिलते हुलिए वाले तीन युवक हिरासत में

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन