अपर मुख्य सचिव के पर्सनल फोन पर शिक्षक देर रात कर रहे कॉल, चिपकाया गया नोटिस
Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से नोटिस जारी कर सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि आवश्यकता पढ़ने पर ही कॉल या मैसेज करें
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभाग के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि उनके पर्सनल फोन पर शिक्षकों द्वारा देर रात कॉल किया जा रहा है. शिक्षकों द्वारा कॉल किये जाने पर खेद व्यक्त किया है. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से नोटिस जारी कर सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि आवश्यकता पढ़ने पर ही कॉल या मैसेज करें, ताकि उन्हें शिक्षकों की शिकायत संबंधी सूचना प्राप्त हो पाये और उसका निराकरण किया जा सके. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में नोटिस चिपका कर यह निर्देशित किया गया है कि पटना जिला से संबंधित शिकायत जिला कार्यालय में उपलब्ध करायें. आवश्यकता पड़ने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को फोन कर संपर्क करें.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










