ePaper

बिहार से नये 961 रूटों पर चलेंगी बसें

Updated at : 20 Apr 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार से नये 961 रूटों पर चलेंगी बसें

बिहार से झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा पड़ोसी राज्यों के बीच बसों के संचालन को लेकर नये 961 रूटों का चयन किया गया है.

विज्ञापन

पटना. बिहार से झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा पड़ोसी राज्यों के बीच बसों के संचालन को लेकर नये 961 रूटों का चयन किया गया है. जल्द ही जिलावार रिक्तियां निकाली जायेंगी. परिवहन विभाग ने लोगों की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए अंतर्राज्यीय मार्गों पर बस परिचालन के लिए परमिट की प्रक्रिया को आसान किया है. बिहार में पटना सहित मुजफफरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, भोजपुर, गया, जहानाबाद और बेगूसराय से परिचालन होगा. इसको लेकर विभाग उन सभी मार्गों की रिक्तियां निकालेंगी, जहां से परिचालन दूसरे राज्यों तक होना है. विभाग के मुताबिक बिहार के लगभग सभी जिलों से दूसरे राज्यों में लोगों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में राज्य की सड़कों को गांव से शहरों तक जोड़ा गया है. बिहार-झारखंड के 250 मार्ग, बिहार-पश्चिम बंगाल के 68 मार्ग, बिहार -छत्तीसगढ़ 32 मार्ग, बिहार- उत्तर प्रदेश के 37 और बिहार-ओडिशा के 21 मार्गों पर बसों का परिचालन होगा. विभाग इन रूटों पर परमिट देने के लिए सभी आवेदन के साथ रूट चार्ट भी लेगा, ताकि रूट चार्ट से अलग बसों का परिचालन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन