Budget 2025: बिहार के लिए कैसा रहेगा बजट, सम्राट चौधरी ने बताया- पीएम मोदी ने बिहार को क्या-क्या दिया
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Jan 2025 7:58 PM
बिहार उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी
Budget 2025: केंद्र सरकार जो बजट लेकर आ रही है उससे बिहार को काफी उम्मीदें हैं. बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी उम्मीद जताई कि मोदी सरकार इस बार भी बिहार के लिए कुछ विशेष बजट का प्रावधान जरुर करेगी.
Budget 2025: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को उम्मीद है कि इस साल संसद में पेश होने वाला आम बजट बिहार के लिए बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि बिहार को केंद्र सरकार से लगातार मदद मिल रही है. पटना में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पत्रकारों ने जब आगामी बजट को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो बजट लेकर आ रही है, स्वाभाविक तौर पर वह बिहार के लिए अच्छा होगा.
मोदी सरकार ने बिहार को क्या-क्या दिया, सम्राट चौधरी ने बताया
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “इस वर्ष भी केंद्र सरकार ने बिहार को 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विशेष सहायता के तौर पर उपलब्ध करवाई है और यह बढ़ता ही जा रहा है. पहले भी हमें पांच हजार करोड़ रुपये मिले थे और उसके बाद 2,700 करोड़ रुपये मिले. इसके बाद फिर से 2,700 करोड़ रुपये देने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है.” उन्होंने बिहार की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं कि विकास के लिए वे लगातार सहयोग कर रहे हैं और वे आगे भी करते रहेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
राजद और यूसीसी पर क्या बोले उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने और उस पर जदयू के विरोध के मामले से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि जदयू के प्रवक्ता ने सीधे शब्दों में कह दिया है कि यह उस राज्य का मामला है. जदयू इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का मामला है और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो निर्णय करेंगे, वह सबके लिए मान्य है. राजद प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश का सम्मान करना और नहीं करना सब पार्टी का अपना मामला है.
इसे भी पढ़ें: Patna News: पटना एयरपोर्ट पर एक साथ खड़े होंगे 11 हवाई जहाज, नए टर्मिनल भवन पर आया बड़ा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










