ePaper

बीएसएनएल ने शुरू की वाइफाइ पर कॉलिंग की सेवा

Updated at : 04 Jan 2026 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल ने शुरू की वाइफाइ पर कॉलिंग की सेवा

बीएसएनएल ने वॉयस ओवर वाइ-फाइ सेवा का राष्ट्रव्यापी विस्तार करते हुए इसे बिहार के सभी दूरसंचार सर्किलों में भी शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

पटना. भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने वॉयस ओवर वाइ-फाइ (वीओ-वाइफाइ) सेवा का राष्ट्रव्यापी विस्तार करते हुए इसे बिहार के सभी दूरसंचार सर्किलों में भी शुरू कर दिया है. इस सेवा के शुरू होने से राज्य के ग्रामीण, अर्ध-शहरी और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को बेहतर कॉल क्वालिटी और निर्बाध कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा, खासकर उन इलाकों में जहां मोबाइल सिग्नल कमजोर रहते हैं. बीएसएनएल की यह आइएमएस-आधारित तकनीक उपभोक्ताओं को वाइ-फाइ नेटवर्क के माध्यम से अपने मौजूदा मोबाइल नंबर से वॉयस कॉल और संदेश भेजने-प्राप्त करने की सुविधा देती है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी अलग एप्लिकेशन की आवश्यकता नहीं होती और कॉल के दौरान वाइ-फाइ और मोबाइल नेटवर्क के बीच निर्बाध हैंडओवर संभव है. जहां नेटवर्क कमजोर, वहां फायदेमंद : बिहार के संदर्भ में यह पहल दूरदराज के जिलों, पहाड़ी एवं नदी किनारे बसे गांवों, साथ ही नये विकसित अर्ध-शहरी कस्बों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां मोबाइल नेटवर्क अक्सर चुनौतीपूर्ण रहता है. बीएसएनएल ने स्पष्ट किया है कि वीओ-वाइफाइ कॉलिंग के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा और इसे मौजूदा प्लान के तहत ही नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन