BPSC अभ्यर्थियों को कानूनी लड़ाई में जन सुराज का मिला समर्थन, पढ़िए प्रशांत किशोर को लेकर क्या बोले वाई वी गिरी

BPSC अभ्यर्थियों की बात पर नीतीश कुमार को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और उचित कदम उठाने चाहिए.
BPSC परीक्षा में हुई धांधली के विरुद्ध पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वाई वी गिरी ने कहा कि BPSC अभ्यर्थियों ने हमें जानकारी दी कि 13 दिसंबर 2024 को आयोजित पीटी परीक्षा में कई परीक्षा केंद्रों पर SOP का पालन नहीं किया गया. इससे साफ पता चलता है कि आयोजित परीक्षा में जमकर धांधली हुई है और इसका परिणाम यह होगा कि जो बच्चे प्रतिभावान और मेहनती हैं उनका चयन नहीं हो पाएगा.
बिहार की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें..
इसी को देखते हुए प्रशांत किशोर और जन सुराज ने यह निर्णय लिया कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हम जो भी कर सकते हैं, करेंगे. इसको देखते हुए प्रशांत किशोर ने पिछले 9 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. हम इस लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए कल पटना उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर किया हूं. जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए 15 जनवरी को सुनवाई की तिथि दी है. जन सुराज इस पूरी अदालती लड़ाई में छात्रों का पूरा समर्थन करेगा ताकि उन पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े.
मुख्यमंत्री पहल करें
वाई वी गिरी ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार से थोड़ा संवेदनशील होने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर छात्रों के हित के लिए पिछले 9 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. इसलिए नीतीश कुमार को BPSC परीक्षा में हुई धांधली की जांच करानी चाहिए. और साथ ही प्रशांत जी का अनशन तुड़वाना चाहिए. नीतीश कुमार को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और उचित कदम उठाने चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से भी कहा है कि वे प्रशांत जी से उनका अनशन तोड़ने का अनुरोध करें क्योंकि बिहार के विकास और भविष्य के लिए एक मजबूत और स्वस्थ प्रशांत किशोर की जरूरत है.
ये भी पढ़ें.. Bihar Politics: कांग्रेस पर तेजस्वी की सफाई, कहा मेरी बात को बतंगड़ बना दिया गया, जानें आरजेडी नेता ने ऐसा क्यों कहा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




