"तुम्हें भूल नहीं पाया, इसलिए खुदकुशी कर रहा हूं..." बिहार में बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, कमरे से मिला भावुक सुसाइड नोट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Jul 2025 7:47 AM
bihar suicide news (सांकेतिक तस्वीर )
Bihar Suicide News: कटिहार में बीए पार्ट-2 के एक छात्र ने प्रेम में असफलता के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कमरे से मिले सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि वह अपनी प्रेमिका को भूल नहीं पा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
Bihar Suicide News: बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीए पार्ट-2 के एक छात्र ने प्रेम में असफलता के चलते आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 22 वर्षीय विकेश कुमार के रूप में हुई है, जो अररिया जिले का रहने वाला था और अपनी बहन के साथ कटिहार शहर के दुर्गा स्थान काली मंदिर के पास किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था.
दरवाजा तोड़ने पर पंखे से लटका मिला शव
सोमवार की सुबह जब मकान मालिक किसी काम से पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विकेश का कमरा अंदर से बंद है. कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद दरवाजा तोड़ दिया गया. अंदर जाकर देखा गया तो विकेश का शव पंखे से लटका मिला. घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया.
मैं तुमसे दूर नहीं रह सकता…
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था- “मैं तुमसे दूर नहीं रह सकता. तुम्हें भूलने की बहुत कोशिश की, लेकिन अगर नहीं भूल पाया तो सुसाइड कर लूंगा. ” इस एक लाइन ने पूरे मामले की पीड़ा को बयां कर दिया.
आईटीआई का फॉर्म भरने के लिए पिता से लिया था पैसा
परिवार वालों के अनुसार, रविवार को विकेश ने अपने पिता लक्ष्मण विश्वास से फोन पर बात की थी और बताया था कि उसकी परीक्षा खत्म हो गई है और वह आईटीआई का फॉर्म भरना चाहता है. इसके लिए उसने 2500 रुपए की मांग की थी. लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद उसके आत्महत्या की खबर ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
नगर थानाध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर वह लड़की कौन थी, जिसके लिए युवक ने इतना बड़ा कदम उठाया. घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










